प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वच्छ भारत अभियान फेल होती दिख रही हैं। जहां वाराणसी के ककरमता इलाके में खुलेआम सड़क पर कूड़ा-कचड़ा फेंका जाता है। लेकिन नगर निगमकर्मी उसे हटाने की बजाय कूड़े में आग लगा देते हैं। जिस वजह से आसपास रहने और गुजरने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इस वजस से कई तरह के रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस इलाके में आसपास कई नामचीन अस्पताल भी हैं।