अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त जनसभा से ठीक पहले लाल इमली चौराहे पर सूटकेस छोड़कर भाग रहे संदिग्ध युवक से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को धर दबोचा। सूटकेस से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और तार बरामद किया गया । पूछताछ के बाद एसएसपी ने बताया कि युवक टैटू बनाने का काम करता है। उपकरणों की जांच करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।