आज हर कोई यही मना रहा होगा कि बॉस हो तो सावजी ढोलकिया जैसा। हर साल दिवाली पर कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से बोनस या गिफ्ट दिया जाता है, लेकिन सूरत के हीरा कारोबारी सावजी ढोलकिया का गिफ्ट देने का अंदाजा हट के है। इस बार उन्होंने अपने कर्मचारियों को बोनस में 1,260 कारें और 400 कर्मचारियों को घर खरीदने में मदद की है। ढोलकिया 2011 के बाद से हर साल कर्मचारियों को इसी तरह के दिवाली बोनस देते रहे हैं।