इलाहाबाद के कर्नलगंज इलाके में 22 नवम्बर की रात बीए के छात्र रोहन राज की एनसीसी मैदान पर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके दोस्त गौरव यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। उसने कत्ल में इस्तेमाल चापड़ बरामद कराया। गौरव ने बताया कि छह साल पहले रोहन ने उसके पिता को थप्पड़ मारे थे। तब से अक्सर चिढ़ाता और पैसे लेता था इसलिए गला रेतकर मार डाला।