फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK On Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर पहली बार क्या बोले शाहरुख खान? | Amar Ujala | Top News

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2025 11:38 PM IST

देश के सुपरस्टार शाहरुख खान का ताजा बयान चर्चा में है ये बयान ऐसे समय पर आया है जब दिल्ली ब्लास्ट का मामला चर्चा में है। हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट मामलें ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है इस बीच किंग खान ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 के मंच पर 26/11 मुंबई हमले, पहलगाम धमाके और दिल्ली ब्लास्ट के शहीदों व पीड़ितों को याद करते हुए सभी को भावुक कर दिया इसके साथ ही शाहरुख ने सभी के लिए कुछ लाइनें भी कही उन्होंने देश में हुए बड़े आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि हिंसा और नफरत से सिर्फ बर्बादी मिलती है और दुनिया को आज पहले से ज्यादा शांति की जरूरत है. शाहरुख ने 26/11 मुंबई हमले का ज़िक्र करते हुए बताया कि उस रात ने पूरे देश को हिला दिया था और वो दर्द आज भी लोगों के दिलों में ताजा है. इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले और दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों को भी याद किया

बता दे की मंच पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे हमले सिर्फ लोगों को नहीं, बल्कि देश की आत्मा को चोट पहुंचाते हैं. शाहरुख का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा, जब कोई पूछे तुमसे कि क्या करते हो, तो सीना ठोक कर कहना मैं देश की रक्षा करता हूं. पूछे अगर कोई कि कितना कमा लेते हो, हल्के से मुस्कुरा कर कहना 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमा लेता हूं और अगर मुड़कर फिर भी पूछे तुमसे कि कभी डर नहीं लगता? तो आंख से आंख मिलाकर कहना, ‘जो हम पे हमला करते हैं, उनको लगता है.एक्टर ने सभी से अपील की कि हम एक-दूसरे के लिए प्यार, सहनशीलता और समझ बढ़ाएं. उन्होंने कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब हम नफरत की जगह इंसानियत को रखेंगे. शाहरुख के इस अंदाज ने कार्यक्रम में मौजूद हर शख्स को प्रभावित किया और इस वीडियो के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर भी उनकी खूब तारीफ हो रही है.

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें