राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआइटी को एक पिस्टल और पांच लाख रुपयों से भरे बैग की तलाश है। पिस्टल राज कुशवाह की थी, जो सोनम के पास छूट गई थी। पुलिस इसी संबंध में छानबीन कर रही है। मेघालय पुलिस का ये कहना है कि सोनम ने राजा को पिस्तौल से मारने का प्लान बनाया था। जिसके लिए सोनम ने प्रेमी राज को 5 लाख रुपये थे। इसी पिस्तौल से राजा को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया गया था। इंदौर का कपल मेघालय में हनीमून मनाने गया था। जिसमें राजा की उसी की पत्नी सोनम ने हत्या कर दी। हत्या में अब 5 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. दरअसल सोनम रघुवंशी का परिवार फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली सनमाइका शीट का कारोबार करता है. वह अपने पति राजा रघुवंशी के हत्याकांड में गिरफ्तारी से पहले तक मायके के कारोबारी प्रतिष्ठान का काम-काज संभाल रही थी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपी राज कुशवाह हालांकि 12वीं फेल है, लेकिन वह इस कारोबारी प्रतिष्ठान में बतौर अकाउंटेंट काम करता था जहां सोनम से उसकी कथित नजदीकियां बढ़ीं.जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मेघालय पुलिस का दल सोनम का फोन और उन जेवरात की तलाश कर रहा है जिन्हें वह राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अपने साथ ले गई थी. ये चीजें इंदौर के उस फ्लैट में नहीं मिली हैं, जहां सोनम मेघालय से अपने गृह नगर लौटने के बाद कई दिन ठहरी थी. स्थानीय पुलिस की क्राइम प्रिवेंशन ब्रांच के दफ्तर में एक टैक्सी चालक से भी पूछताछ की गई जिस पर सोनम को हत्याकांड के बाद इंदौर से उत्तर प्रदेश ले जाने का संदेह है. अधिकारी के मुताबिक, इस टैक्सी चालक की पहचान प्रमोद साहा उर्फ पीयूष के रूप में हुई है.