दिल्ली में यमुनापार के मानसरोवर पार्क इलाके में एक सनकी आशिक ने एकतरफा प्यार में एयरहोस्टेज की हत्या कर दी। सनकी आशिक ने एक दो या तीन नहीं बल्कि आठ बार चाकू से वार किया। लड़की को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया लेकिन वो बच नहीं सकी। सनकी आशिक की पहचान 22 साल के आदिल उर्फ मुन्ने खान के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सनकी आशिक की तलाश शुरू कर दी है।