अमेरिका में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़त के संकेत क्या दिए, सेंसेक्स और निफ्टी समेत दुनिया भर के बाजारों ने गिरावट का रुख अपना लिया। विदेशी निवेशकों ने तेजी से बिकवाली शुरू कर दी। इसके बाद सेंसेक्स 439 अंक गिरकर 27,643 पर बंद हुआ तो निफ्टी 135 अंक गिरकर 8,573 पर बंद हुआ। इधर चीन के बाजारों की कमजोरी की वजह से भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।