कानपुर में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग संस्थान की ओर से एक बड़े सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईएनआईएफडी के स्टूडेंट्स ने ओडिशा माइग्रेटरी बर्ड थीम पर रैंप वॉक किया। इस सेमिनार में आईएनआईएफडी के संस्थापक अनिल खोसला ने भी शिरकत की जिन्होंने विश्व में अपने इंस्टीट्यूट की कामयाबी के बारे में बताया।