कानपुर में यूपी रोडवेज इम्प्लॉइज यूनियन ने रोडवेज यूनियन भवन में गैंगरेप के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति का पुतला रख कर श्रद्धांजलि सभा की।इस मौके पर कर्मचारियों ने गायत्री प्रजापति मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कर्मचारियों के मुताबिक परिवहन निगम में करोडो रूपए के घोटाले में प्रजापति लिप्त रहे हैं।