फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में रोडवेज कर्मचारियों ने क्यों किया जीएम का घेराव?

राहुल शुक्ला, अमर उजाला टीवी / कानपुर Updated Tue, 17 Jan 2017 07:09 PM IST

कानपुर में परिवहन निगम के कर्मचारियों को जबरन कॉलोनी खाली करने का नोटिस थमा दिया गया है। इसके विरोध में निगम के दर्जनों कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर के दफ्तर का घेराव किया। इनका आरोप है कि कानपुर विकास प्राधिकरण बिना नया घर दिए उनके घर तोड़ने का दबाव बना रहा है और परिवहन निगम के जनरल मैनेजर भी केडीए की हां में हां मिला रहे हैं। दरअसल, कानपुर में विकास नगर डिपो के पास ही रोडवेज कॉलोनी बनी हुई है, इस जमीन पर कानपुर विकास प्राधिकरण एक सिग्नेचर सिटी को विकसित करना चाहता है, इसलिए उसने कॉलोनी में रहने वाले लोगों को घर खाली करने को कहा है, आरोप है कि केडीए ने पहले इस कॉलोनी के लोगों को अलग से घर देने का वादा किया था, लेकिन अब वो अपने वादे से मुकर रहा है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें