2000, 500, 50 और 10 रुपये के बाद अब 100 रुपये का भी नया नोट आ ही गया है। हालांकि आरबीआई ने ये भी साफ किया है कि नए नोट के साथ पुराने नोट का चलन जारी रहेगा। इस नए नोट में ज्यादा बदलाव नहीं किये गये हैं, मगर इसके पिछले हिस्से पर एक रहस्यमयी तस्वीर है। आइए देखते हैं कैसा है 100 रुपये का ये नया नोट जो जल्द आपके हाथों में होगा।