लखनऊ में मारे गए आतंकवादी सैफुल्लाह का मुद्दा लोकसभा में गूंजा। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को जानकारी दी कि इस मामले की जांच अब एनआईए के हवाले कर दी गई है। गृह मंत्री ने सैफुल्लाह के पिता के उस बयान की भी सराहना की जिसमें उन्होंने आतंकी बेटे की लाश लेने से इनकार कर दिया था।