वाराणसी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी सरकार के विकास के सारे दावों को खोखला बताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा पैसा यूपी सरकार को दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर राज्य के मुखिया की नीयत ठीक हो तो अपराध बिल्कुल नहीं होगा। गंगा सफाई अभियान पर अखिलेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अभियान को आगे नहीं बढ़ने दे रही है।