फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Mystery: सोनम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में राजा के परिजन!

Tue, 08 Jul 2025 03:28 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब उनके परिजन सच की तह तक पहुंचने के लिए कानूनी लड़ाई तेज कर रहे हैं। राजा के परिवार ने कहा है कि वे मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, उसका कथित प्रेमी राज समेत अन्य आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने के लिए मेघालय हाई कोर्ट में अपील दायर करेंगे। इसके लिए उन्होंने तीन वकीलों की टीम हायर की है, जिनमें दो सुप्रीम कोर्ट के वकील भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने वकीलों के नाम का खुलासा नहीं किया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि अगर हाई कोर्ट में अपील खारिज होती है, तो वे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा, ''हमें अब भी हत्या की असली वजह नहीं पता है।

सोनम ने राज के साथ मिलकर राजा की हत्या क्यों की, ये पता नहीं चल पाया है। परिवार को शक है कि इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है। इसलिए हम नार्को टेस्ट चाहते हैं ताकि इस नेटवर्क का खुलासा हो और सच भी सामने आए। राजा रघुवंशी के भाई बोले- सोनम ने रिमांड में कुछ नहीं बताया राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने कुछ दिनों पहले कहा था, '' सोनम ने रिमांड में यह नहीं बताया कि उसने राजा क्यों मारा? तो अब वो क्यों बताएगी? इसलिए मैं मांग कर रहा हूं कि इसका नारकोटिक्स टेस्ट कराया जाए। मेरी सरकार से बस इतनी ही अपील है कि इसका नारकोटिक्स टेस्ट कराया जाए... इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

विपिन रघुवंशी का मानना है कि राजा की हत्या कोई साधारण साजिश नहीं थी, बल्कि इसके पीछे किसी वकील, पुलिस अधिकारी या किसी तांत्रिक की सलाह हो सकती है। उन्हें आशंका है कि इस मामले में एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय है, जिसकी परतें अभी सामने नहीं आई हैं। वे कहते हैं, ''मुझे लगता है कि इस हत्या के पीछे कोई गहरा षड्यंत्र है, जिसकी सच्चाई छिपी हुई है।'' उन्होंने बताया कि वे इस सप्ताह मंगलवार से शनिवार के बीच पहले दिल्ली और फिर शिलॉन्ग जाएंगे, ताकि नार्को टेस्ट की कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। विपिन ने आगे कहा कि मेघालय पुलिस अगर नार्को टेस्ट नहीं कराना चाहती है, तो उन्हें उससे कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच भी गहराई से की है, जिस पर उन्हें भरोसा है। उन्होंने कहा, ''मैं पुलिस की जांच से संतुष्ट हूं, लेकिन एक भाई होने के नाते मेरा फर्ज है कि मैं सच सामने लाने की हर कोशिश करूं। सोनम के भाई से शादी की फोटोज की पेनड्राइव मांगी विपिन ने बताया कि उन्होंने सोनम के भाई गोविंद से शादी की तस्वीरों वाली पेनड्राइव मांगी है। उन्होंने कहा, "हो सकता है उन फोटोज में हमें कोई सुराग मिल जाए।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि गोविंद ने पहले राजा को न्याय दिलाने का वादा किया था। अगर वह अपने वादे पर कायम रहते हैं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं। लेकिन अगर वे पलटे, तो फिर वही धोखा दोबारा मिलेगा जैसा सोनम ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें