फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी की दिमागी हालत हुई गड़बड़ ,पुलिस के हाथ खाली, बढ़ी चुनौती

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 17 Jun 2025 01:01 AM IST

मेघालय के शिलांग में हनीमून पर ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम रघुवंशी को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। सोनम रघुवंशी का सोमवार दोपहर में मेडिकल चेकअप कराया गया। इसके बाद उसे नए इंस्टीट्यूट में चेकअप के लिए पुलिस लेकर गई। बताया जा रहा है कि शातिर सोनम लगातार पूछताछ से मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। अब वह नाटक कर रही है या कुछ हुआ है यह चेकअप के बाद ही सामने आएगा। मेंटल हेल्थ की समस्या आने की आ रही खबर मेघालय पुलिस मेडिकल चेकअप के बाद तत्काल सुरक्षा में उसे मेघालय इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हैल्थ न्यूरोसाइंस लेकर गई। सोनम के साथ महिला पुलिसकर्मी भी साथ रही थीं। बताया जा रहा है कि मेडिकल चेकअप के दौरान सोनम मेंटली डिस्टर्ब लगी। इसके बाद जरूरत समझी गई कि उसका अलग से चेकअप कराया जाए। यह मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट 150 बेडेड है। सोनम को मानसिक जांच के लिए मेंटल इंस्टीट्यूट ले गए ताकि पता लगाया जा सके उसका दिमाग ठीक है। यह डॉक्टर की सिफारिश के अनुसार किया गया। दिमागी स्थिति गड़बड़ होने के सवाल पर एसपी ने कहा कि नहीं यह जांच इसलिए हो रही कि  पुलिस हिरासत में रहने के दौरान उनमें अवसाद के लक्षण दिख रहे हैं या नहीं। यह नियमित है। पुलिस को इतने दिन की पूछताछ के बाद भी सोनम से कुछ खास नहीं मिला है। एकदम शातिर अपराधियों की तरह वह बरगलाने में लगी है। सोनम लगातार पुलिस को कह रही है कि राज ही मास्टरमाइंड है। इसमें वह खुद की भूमिका होने से इंकार कर रही है। हालांकि सोनम का इसके पहले जब गाजीपुर से पुलिस शिलांग लेकर गई थी तब उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ था, जो नेगेटिव आया था। गाजीपुर में भी उसका मेडिकल चेकअप हुआ था ठीक आया था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आठ दिन की रिमांड मेघालय पुलिस को दिया था। अभी भी पुलिस के पास पूछताछ के लिए बुधवार तक का समय है। हालांकि  राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपित पूछताछ के दौरान नई-नई बातें पुलिस को बता रहे हैं। कभी सोनम स्वजन के दबाव में राजा रघुवंशी से शादी करने की बात कहती है तो कभी कुछ और। इसे देखते हुए अब शिलांग पुलिस सोनम से माता-पिता सहित अन्य स्वजन की मौजूदगी में भी पूछताछ करेगी जिससे वास्तविकता सामने आ सके। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बना रही सोनम को पुलिस या सीसीटीवी कैमरों की नजर में आने का डर भी नहीं था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें