फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: Delhi-NCR को मिलेगी राहत या यूपी-बिहार जैसा हाल? Today Weather | IMD Alert

अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Jun 2025 08:22 PM IST

यूपी बिहार में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी बिहार की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से जूझ रही जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 से 20 जून के बीच मानसून की प्रदेश में एंट्री हो सकती है। संभावना है कि 18 जून को गोरखपुर के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में दस्तक दे। हालांकि, इससे पहले ही राज्य में व्यापक स्तर पर प्री-मानसून बारिश की शुरुआत होने की संभावना है, जो तापमान में गिरावट लाएगी। आज लखनऊ से नोएडा तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। लोगों को इससे लू और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, उमस लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। वहीं, अगले 7 दिनों में प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को लखनऊ समेत 51 जिलों में मौसम बदला-बदला रहेगा।

वहीं बिहार में अब मौसम बदल रहा है। कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। लेकिन कुछ जिले अभी भी गर्मी से जूझ रहे हैं। बता दें कि आमतौर पर बिहार में मानसून किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार से बिहार में प्रवेश करता है। मौसम विभाग ने आज किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिम चंपारण में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश के बाद भी लोगों को गर्मी से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिला है। गगर्मी का सिलसिला अब भी जारी है। आईएमडी अधिकारियों के अनुसार दिल्ली में 19 जून तक सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे, धूल भरी आंधी और बिजली चमकने की संभावना है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें