फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case:Raj Kushwaha के घर पहुंची शिलांग पुलिस, राजा-सोनम केस में नया मोड़!

Thu, 19 Jun 2025 11:35 AM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजा रघुवंशी हत्याकांड के पांचों आरोपियों का एक तरफ जहां शिलांग में पुलिस रिमांड ले रही है तो दूसरी तरफ शिलांग से अफसरों की एक टीम हत्याकांड से जुड़े सबूत जुटाने के लिए इंदौर में डेरा डाले हुए है। दो दिन से अफसरों ने राजा से लेकर सोनम के परिजनों से बात की। दफ्तर, गोड़ाउन पर भी  तलाशी लेने पहुंची। बुधवार रात वह हत्या के मास्टरमाइंड राज कुशवाहा के घर भी पहुंची। नंदबाग में रहने वाले राज के यहां सोनम पांच दिन रुकी थी।

अफसरों ने घर की तलाशी ली और कुछ महत्पवूर्ण सबूत वे अपने साथ ले गए। अपने घर सोनम को रुकवाने के लिए राज ने अपनी दोनो बहन और मां को यूपी के पैतृक गांव रामपुर में भेज दिया था। पांच दिन के बाद सोनम फ्लैट में रहने चली गई थी। रात को राज के घर शिलांग से आए अधिकारी पहुंचे और दोनों बहनों व मां से बात की। मां ने उन्हें कहा कि बेटा राज यह हत्या नहीं कर सकता। उसे सोनम ने उकसाया है। अफसरों ने यह भी पूछा कि राज ने गांव क्यों भेजा था। एक घंटे तक तलाशी और पूछताछ के बाद अफसर लौट गए।

साथ ही आपको बताते चले कि रामपुर गांव मेें रहने वाली राज कुशवाहा की दादी का बुधवार को निधन हो गया। राज की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद से ही उसकी दादी सदमे में आ गई थी। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। बुधवार को उनका निधन हो गया, हालांकि इंदौर से भी राज के परिजन नहीं जा पाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें