फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Vote Chori Claim: राहुल के 'वोट चोरी' के दावों की CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

Fri, 19 Sep 2025 04:25 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोलकर संवैधानिक ढांचे का अपमान कर रहे हैं. सीएम ने आगे कहा कि उनको लगता है इस प्रकार लगातार झूठ बोलकर बिहार जीता जा सकता है लेकिन बिहार पीएम मोदी जी के साथ है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "राहुल गांधी ने जिस प्रकार कहा था हाइड्रोजन बम हाइड्रोजन बम. यह तो कोई बम ही नहीं था. यह फुसक बम था. खोदा पहाड़ और चूहा भी नहीं निकला. मैंने इसके पहले भी कहा था कि राहुल गांधी यह एक सीरियल लायर हैं. यह सफाई के साथ झूठ बोलते हैं.

राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर कहा, "राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम की घोषणा की थी। पूरा देश सकते में था कि कौन सा बॉम्ब राहुल गांधी फोड़ने वाले हैं लेकिन यह तो फुस्स बम था.खोदा पहाड़ और चूहा भी नहीं निकला.राहुल गांधी सफाई के साथ झूठ बोलते हैं.लगातार राष्ट्रीय मीडिया के सामने आकर इस प्रकार से झूठ बोलना, यह भी एक कला है जो केवल राहुल गांधी के पास ही बची है.कहीं पर भी वे सबूत देते नहीं हैं लेकिन बात ऐसे करते हैं कि मानों सारी चीजें उनके पास हों. यह हिटलर के मंत्री जोसेफ गोएबल्स की तकनीक है कि लगातार झूठ बोलो तो शायद लोगों को सच लग जाए। लेकिन राहुल गांधी, ये तकनीक देश में नहीं चलने वाली है.इस प्रकार रोज झूठ बोलकर वे भारत के संविधान, न्यायालय, चुनाव आयोग का अपमान करते हैं। एक प्रकार से वे पूरे संवैधानिक ढांचे का अपमान कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि इस प्रकार से झूठ बोलकर वे बिहार जीतेंगे लेकिन बिहार पीएम मोदी के साथ जाएगा।"

महाराष्ट्र के सीएम ने ये भी कहा, ''राहुल गांधी न्यायालय के पास सबूत लेकर जाते नहीं लेकिन बोलते ऐसे हैं जैसे सारी चीज उनके पास हो. कांग्रेस सांसद लगातार झूठ बोल रहे हैं, यह हिटलर के मंत्री गोबल्स की तकनीक है. लगातार झूठ बोल तो शायद लोगों को सच लग जाए. यह तकनीक देश में चलने वाली नहीं है.' देवेंद्र फडणवीस ने तंज कसकते हुए आगे कहा, ''राहुल गांधी जी आपको वोट मांगने के लिए जनता के बीच में जाना होगा और आप कितना भी झूठ बोलेंगे तो यह जनता बरगलाने वाली नहीं है. मैं मानता हूं कि वह रोज झूठ बोलकर भारत के संविधान का अपमान करते हैं. संविधान ने बनाया न्यायालय और चुनाव आयोग का अपमान करते हैं. वे संवैधानिक ढांचे का अपमान करते हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें