फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसानों के परिवारों से की मुलाकात

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 09 Oct 2022 03:44 PM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसान के परिवार वालों से मुलाकात की थी। राहुल से बात करते समय एक महिला अपनी परेशानी बताते है, फूट-फूटकर रोने लगी थी। महिला ने कहा था कि, उनके किसान पति ने 50,000 के कर्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली। राहुल का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो रही हैं। राहुल गांधी ने 7 अक्टूबर को अपने एक ट्वीट में लिखा, "कल मैं एक महिला से मिला, उनके किसान पति ने 50,000 के कर्ज़ के कारण आत्महत्या कर ली।" कांग्रेस नेता ने एक बार फिर दो भारत का जिक्र करते हुए कहा कि, "एक भारत जहां पूंजीपति मित्रों को 6 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और करोड़ों की कर्जमाफी है और दूसरा भारत, जिसमें अन्नदाताओं को 24 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज और कष्टों से भरी जिंदगी है" अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने आगे लिखा कि, "एक देश में ये ‘दो भारत’, हम स्वीकार नहीं करेंगे।"

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें