फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदाणी-गहलोत पर राहुल गांधी ने कर दिया करारा प्रहार

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 09 Oct 2022 03:17 PM IST

राजस्थान में निवेश आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया। इसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने भाग लिया। इवेंट का हाइलाइट रहा उद्योगपति गौतम अडानी की मौजूदगी, जिन्होंने 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। मंच पर गहलोत और अडानी ने एक-दूसरे के प्रति जो सम्मान दिखाया, उसे लेकर भी सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अशोक गहलोत की मुखालफत बताया है। हालांकि, गहलोत ने इन्हें तवज्जो नहीं दी और भाजपा नेताओं की बयानबाजी को घिसा-पिटा बता दिया। इस बीच, यह भी सवाल उठने लगा कि, क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और बिजनेसमैन गाैतम अडानी का साथ पसंद आया है? गौतम अडानी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुलाकात और दोनों के बीच हुई गुफ्तगू को लेकर उठे सवालों के बीच राहुल गांधी ने खुद इसका जवाब दिया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें