फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Disqualified: अमेरिका-जर्मनी के बयान पर भड़के एस जयशंकर तो शशि थरूर ने दी सलाह

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 03 Apr 2023 06:32 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मामले को लेकर पश्चिमी देशों पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया है। थरूर ने विदेश मंत्री को थोड़ा शांत रहने की सलाह दी और कहा कि हर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें किसी की टिप्पणी पर इतना दुबला होने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि सरकार के रूप में पश्चिमी देशों से आने वाली टिप्पणियों को सामान्य तरह से लें। अगर हम हर टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हैं, तो हम खुद का नुकसान कर रहे हैं। मैं विदेश मंत्री जयशंकर से थोड़ा शांत रहने का आग्रह करूंगा।'

 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें