कानपुर के जाजमऊ में सपा नेता महताब आलम की अवैध इमारत ढहने के बाद से कई लोग अब भी गायब हैं, जिनकी बरामदगी ना होने पर अपनों से बिछड़े लोगों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि हादसे में मारे गए लोगों के शव गायब किए जा रहे हैं। अभी तक करीब छह से सात ऐसे लोग हैं जिनका कुछ पता नहीं चल पाया है। इससे गुस्साए लोगों ने घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक विरोध प्रदर्शन किया।