प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कूड़े से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। भेलूपुर में इंडियन ऑयल ने ये प्लांट लगाया है, इसमें कूड़े से तो बिजली उत्पादन होगा ही, साथ ही नगर निगम को जैविक खाद भी मिलेगी। भेलूपुर प्लांट देश का पहला बायोगैस से चलने वाला बिजली घर है, इससे हफ्ते में 400 यूनिट बिजली मिला करेगी।