प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सबसे लंबी चिनैनी-नाशरी टनल का रविवार को उद्घाटन किया। 9.2 किमी. लंबी इस टनल से जम्मू और कश्मीर की दूरी 41 किलोमीटर कम हो जाएगी और सफर में लगनेवाले वक्त में करीब तीन घंटे की बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टनल का निरिक्षण किया और कहा कि इस सुरंग से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे जम्मू-कश्मीर का विकास तेजी से होगा।