प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में चुनावी दौरे पर है। बनासकांठा के भाभर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जमकर कांग्रेस पर बरसे। उन्होने कहा कि जब बनासकांठा के लोग बाढ़ से जूझ रहे थे, उस समय कांग्रेस के विधायक स्विमिंग पूल में आराम फरमा रहे थे। प्रधानमंत्री ने अपनी जनसभा में मणिशंकर अय्यर पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होने कहा कि क्या मणिशंकर अय्यर मेरी सुपारी देने के लिए पाकिस्तान गए थे।