फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को आगरा में लगेगा कवियों का महाकुंभ

Fri, 30 Jun 2017 09:55 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी, आगरा

आगरा में 2 जुलाई को होने वाले 'काव्य महाकुंभ' में गीतों की दुनिया के शीर्ष कवि गोपाल दास नीरज को अमर उजाला 'काव्य रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। नीरज के अलावा इस आयोजन में शिरकत कर रहे अन्य कवियों को भी 'काव्‍य भूषण' और 'काव्य श्री' सम्मान से नवाजा जाएगा। काव्य के इस बड़े आयोजन में बीस कवियों को 'काव्य श्री' और 9 कवियों को 'काव्य भूषण' सम्मान दिया जाएगा। यह कार्यक्रम एमजी रोड स्थित सूर सदन में शाम 6  बजे से होगा।  इस काव्य महाकुंभ गोपाल दास नीरज, हरि ओम पवार, संतोष आनंद, राहत इंदौरी, सोम ठाकुर, शबीना अदीब, कीर्ति काले और प्रदीप चौबे जैसे कवि और शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें