प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 30वें संस्करण में बांग्लादेश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बांग्लादेश के स्वंतत्रता दिवस पर वहां के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और भारत-बाग्लादेश के मजबूत रिश्तों की बात करते हुए कहा कि हम कंधे-से-कंधे मिलाकर देश में शांति, सुरक्षा और विकास में योगदान करेंगे।