मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर चेतावनी दी है। पीएम मोदी ने कहा कि सिंदूर हमारी परंपरा में 'नारी शक्ति' का प्रतीक है। पहलगाम में आतंकवादियों ने न केवल भारतीयों का खून बहाया, बल्कि उन्होंने हमारी परंपराओं पर भी हमला किया। उन्होंने 'नारी शक्ति' को चुनौती दी। यह चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए घातक साबित हुई। पीएम मोदी ने हनुमान जी का नाम लेकर पाकिस्तान को चेताया है।