सेंट पीटर्सबर्ग में पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उपस्थिति में भारत और रूस के बीच कुडनकुलम न्यूक्लियर पॉवर प्लांट की यूनिट 5 और 6 की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए। इससे पहले प्रधान मंत्री मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच आपसी हितों, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा भी हुई।