पेट्रोल की लगातार बढ़ती हुई कीमत दिल्ली और मुंबई में अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर पहुंच गई है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमत बढ़कर दिल्ली में 76.57 रुपये और मुंबई में 84.70 रुपये हो गई। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से लोगों में नाराजगी है। नाराज लोग बीजेपी नेताओं के पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं।