कुल्लू की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के गांव कसोल के पास पार्वती नदी पर बना पुराना पुल नदी की तेज धारा की भेंट चढ़ गया। इसके बाद वहां बनाया जा रहा पुल अभी तक तैयार नहीं हुआ, ऐसे में लोगों की मजबूरी है कि वो नदी पार करने के लिए इस आधे बने पुल का इस्तेमाल करें, जो इनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहा है।