लखीमपुर खीरी में यूपी रोडवेज की बस एक्सीडेंट हो जाने से दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस हाफिजगंज-रूहेलखंड बस डिपो से यात्रियों को लेकर टनकपुर की तरफ जा रही थी। जानकारी के मुताबिक ये घटना डाइवर को अचानक आई झपकी की वजह से हुआ जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर गड्ढे में चली गई।