बीएसएफ के जवानों ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ करते एक पूर्व पाकिस्तानी फौजी को गिरफ्तार किया है। 75 साल के इस पाकिस्तानी का नाम मोहम्मद बख्श है और ये पाकिस्तान के सियालकोट जिले का रहने वाला है। इस शख्स के पास से दो पहचान पत्र, एक चाकू और कुछ पाकिस्तानी रुपये बरामद हुए हैं। जिस जगह से पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है, ये वही इलाका है जहां पर बीएसएफ ने पिछले महीने तीन आतंकियों को मार गिराया था।