TMC Split-Shiv Sena (UBT) Rebellion: देश की राजनीति में एक बार फिर दल-बदल, आंतरिक असंतोष और नेताओं की बगावत चर्चा के केंद्र में है। पिछले कुछ समय में अलग-अलग राज्यों और दलों में जिस तरह नेताओं के पार्टी छोड़ने या नेतृत्व के खिलाफ खुलकर सामने आने की घटनाएं बढ़ी हैं, उससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या देश की राजनीति एक नए "बगावत युग" में प्रवेश कर रही है।
यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा कैंप में बगावत, फिर तमिलनाडु के चुनाव नतीजे आने के बाद अन्नाद्रमुक (AIADMK) के सांसदों का बागी रवैया, इसके बाद पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सांसदों और विधायकों का टूटना और अब महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में एक और टूट की संभावना अब खुलकर सामने आ गई है। खबरें ये भी हैं कि ऐसी ही टूट समाजवादी पार्टी में भी हो सकती है। यानी एक के बाद एक कई दलों में बागी नेताओं ने सियासी हलचल बढ़ा दी हैं।
तो ऐसे में हमारे इस वीडियो में जानिए अभी लोकसभा में कितनी हैं बीजेपी की सीटें और साथ ही बताएंगे कि पार्टियों के टूटने से NDA को कितना मिल रहा है फायदा?