Shiv Sena (UBT) Rebellion: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खेमे में बगावत के बीच दिल्ली में शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय दल की बैठक बुलाई गई। दिल्ली की इस बैठक में शिवसेना (यूबीटी) के केवल तीन सांसद ही पहुंचे। बैठक में तीन लोकसभा सांसद- अरविंद सावंत, राजभाऊ वाजे और अनिल देसाई शामिल हुए। संजय राउत खुद राज्यसभा सदस्य के तौर पर इस बैठक में मौजूद थे।
बैठक के बाद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "जो सांसद इस बैठक में नहीं आए, उन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। पार्टी ने अब इन सांसदों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा पार्टी उनकी सदस्यता रद्द करने पर भी विचार करेंगी।"