चीनी के बाद अब प्याज के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में प्याज करीब 17% महंगा हो गया है। आलम यह है कि कई राज्यों में इस वक्त प्याज की औसत कीमतें 50 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊपर पहुंच गई हैं... बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अब कदम उठाया है। सरकार ने 'कांदा एक्सप्रेस' ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। हालांकि ये ट्रेनें नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे बड़े शहरों तक प्याज पहुंचाएंगी, ताकि सप्लाई बनी रहे और दाम काबू में आएं... लेकिन सवाल ये है कि अचानक प्याज के दामों में इतनी बढ़ोतरी क्यों की गई... इस महंगाई की असली वजह क्या है...