केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगातार चुनाव देश के विकास में बाधा डालते हैं और सरकारों को दीर्घकालिक निर्णय लेने से रोकते हैं। उन्होंने एक राष्ट्र-एक चुनाव विधेयक पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और इसे एक क्रांतिकारी कदम बताया।