जम्मू-कश्मीर में नोटबंदी के बाद बैंकों में लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। महज तीन दिन के अंदर ही बुधवार को दूसरी बार किश्तवाड़ जिले में बदमाशों ने बैंक से 40 लाख रुपये लूट लिए। एक तो नोटबंदी से पहले ही लोग परेशान हैं, कैश मिल नहीं रहा। ऊपर से बैंकों में हो रही लूट जनता की परेशानी को और बढ़ा रही हैं।