फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार के हाईटेक चुनावी रथ से BJP का पोस्टर गायब

Tue, 29 Jul 2025 07:42 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार चुनाव की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के लिए उनका हाईटेक रथ भी हरियाणा से आ गया है। जो कई सुविधाओं और टेक्नोलॉजी से लैस है। नीतीश की इस चुनावी रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है। ये रथ नीतीश सरकार के 'सात निश्चय' का संदेश देते दिख रहा है। जिस पर बहन-बेटियों के सपने साकार, धन्यवाद नीतीश कुमार का स्लोगन भी लिखा हुआ है। इस रथ पर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू का चुनाव चिन्ह है। भाजपा को रथ पर कोई जगह नहीं मिली है।नीतीश के निश्चय रथ की खासियत की बात करें तो इसमें आरामदायक और एडजस्टेबल सीटें हैं, जो लंबी यात्रा में थकान का एहसास नहीं होने देंगी। एसी ओर हिटर की भी सुविधा है, साथ ही हाइड्रोलिक सिस्टम भी लगा है। जिसके जरिए बस की छत पर पहुंचा जा सकता है। छत को चारों तरफ से रेलिंग के जरिए घेराबंदी है। छत पर फ्लड लाइट भी लगी हैं, ताकि रात में भी चुनावी कार्यक्रम किए जा सके। रथ में प्राइवेसी का भी ख्याल रखा गया है।जानकारी के मुताबिक निश्चय रथ का इस्तेमाल सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोड शो के दौरान करेंगे। आने वाले वक्त में चुनाव प्रचार के दौरान ये रथ बिहार की अलग-अलग विधानसभाओं में घूमता दिखेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें