कानपुर में उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश कैलाश गंभीर की अध्यक्षता में गठित टीम ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया। गुरुवार दोपहर नगर आयुक्त रैन बसेरें पहुंचे। आदेश के बाद भी अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अफसरों के वेतन रोक दिए गए और स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही जल्द से जल्द रैन बसेरों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।