सोलन के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय ने नई किस्म की 'सोलन' मिर्च विकसित की है। ये देखने में तो आम शिमला मिर्च जैसी है लेकिन, किसानों के लिए फायदे का सौदा है। किसानों के अलावा इसे खानेवालों के लिए भी सोलन मिर्च फायदेमंद है। ये कई बीमारियों में आराम पहुंचाती है। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक नई सोलन मिर्च कैंसर के मरीजों को लाभ पहुंचाएगी, लीवर को स्वस्थ रखेगी, पोटेशियम-कैल्शियम का भरपूर स्रोत है सोलन मिर्च जिससे, शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।