फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के भीतर फिर विरोधी स्वर मुखर नटवर सिंह ने कहा ‘सीडब्लूसी की बैठक दिखावा’

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sun, 17 Oct 2021 07:11 PM IST

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक एक दिन बाद ही पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने सोनिया गांधी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है । नटवर सिंह ने कहा कि पार्टी को मिलकर काम करना चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह पार्टी के लिए अच्छा नहीं हो होगा। सोनिया गांधी पर टिप्पणी करते हुए नटवर सिंह ने कहा कि ये सीडब्लूसी की बैठक महज दिखावा है और पिछले 21 सालों से सोनिया गांधी ही पार्टी की सर्वे सर्वा है। नटवर यहीं शांत नहीं हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जिन हालातों से गुजर रही है आने वाले दिनों में विधानसभा चुनावों में पार्टी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस के भीतर से कांग्रेस के आलकमान के लिए बोल मुखर हैं। इसे पहले कपिल सिब्बल और गुलाब नबी आजाद जैसे असंतुष्ट नेता अपनी तल्ख प्रतिक्रिया पार्टी को ले कर देते रहें है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें