महाराष्ट्र में औरंगजेब पर उपजा विवाद नागपुर में अलग ही तरह से देखने को मिला बीते 17 मार्च को नागपुर में हिंसा भड़क गई। इसे लेकर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई जारी है। अब इस मामलें में सोमवार को ही नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर चल गया। उसके घर के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। इस बीच जिले में शांति लौटने के साथ ही पुलिस ने सभी इलाकों से निषेधात्मक आदेश वापस ले लिए हैं। माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस चाक-चौबंद व्यवस्था बढ़ाकर जल्द ही अन्य आरोपियों पर दर्ज मामलों में कार्रवाई कर सकती है।