गुरुग्राम में शिकोहपुर लैंड स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए गए रॉबर्ट वाड्रा को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है... बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा को इस मामले में जमानत मिल गई है... वाड्रा को कोर्ट ने 50 हजार रुपए के निजी मुचलके यानी बेल बॉन्ड और इतनी ही रकम का एक जमानतदार यानी श्योरिटी पेश करने पर जमानत मंजूरी दी... वहीं जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शनिवार को जमानत मिलने के बाद कारोबारी Robert Vadra ने कहा कि उन्हें किसी बात का डर नहीं है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वो मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि सबसे बड़ी ताकत मुश्किल हालात को सहने की क्षमता होती है और उनमें वो क्षमता मौजूद है। उन्होंने भरोसा जताया कि सच सामने आएगा। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है और ईडी की जांच पर सबकी नजर बनी हुई है...