अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है, इस बार निशाने पर हैं पंडित जवाहर लाल नेहरू। दरअसल ज्ञानदेव आहूजा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर एक नया 'ज्ञान' देते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू पंडित नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि जो गाय का मांस खा जाए, जो सुअर का मांस खा जाए वो पंडित नहीं है।