कानपुर में तीन दिनों से लापता सुमित कश्यप नाम के पेंटर का शव बरामद हुआ है। सुमित का शव घर के पास खुले नाले में पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने पड़ोस के दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। बुधवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने सतर्कता बरती होगी, तो सुमित जिंदा होता।