फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष से सीमा ने दिया इस्तीफा, योगी पर फोड़ा ठीकरा

Wed, 19 Apr 2017 11:45 PM IST
अनुज मित्तल, अमर उजाला टीवी/ मेरठ

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बैठक होने पहले ही अध्यक्ष सीमा प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। सीमा प्रधान के खिलाफ दो दिन पूर्व दर्जनों सदस्य लामबंद हुए थे।  विरोध के स्वर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह अविश्वास बैठक में सामना करने की बजाय इस्तीफा दे देंगी। सीमा प्रधान ने इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद न केवल उसके खिलाफ षडयंत्र रचे गये, बल्कि लगातार अपमानित भी किया गया। यही नहीं दो दिन पूर्व एक धमकी भरा पत्र भी प्राप्त हुआ, जिसमें उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें