उत्तराखंड में पिछले 44 घंटों से गंगोत्री नेशनल पार्क सुलग रहा है। पांडव गुफा के इलाके के देवदार और कैल के जंगलों में लगी आग शांत होने का नाम नहीं ले रही। आग के इस तांडव से करोड़ों की वन संपदा खाक हो रही है। वहीं, आग बुझाने की भी तमाम कोशिश की जा रही है।