फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: 'हाथ मिलाने पर जलन क्यों हो रही है?' Sanjay Raut ने Shinde पर साधा निशाना

वीडियो डेस्क अमर उजाला Updated Fri, 20 Jun 2025 05:45 PM IST

 शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को शिंदे से पूछा कि 'एक भाई दूसरे भाई से यदि हाथ मिला रहा है तो उनको जलन क्यों हो रही है? ये जलन, अमित शाह, मोदी और फड़णवीस की है क्योंकि आप उनके तोते और प्रॉक्सी हो।' राउत ने कहा कि 'राजनीति में कोई मरता नहीं है। राजनीति में किसी को मारा भी नहीं जाता। लोकतंत्र में बहुमत बहुत चंचल चीज होती है। आज आपके पास है, कल हमारे पास होगा। ये जिंदे और मुर्दे की राजनीति भाजपा की है। शिंदे भाजपा के खेमे में हैं तो उनका यही संस्कार है। वह इसी तरह की बातें करेंगे।
'शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे अमित शाह के प्रतिनिधि हैं। उनकी पार्टी के प्रमुख अमित शाह हैं... दो भाइयों (उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे) के हाथ मिलाने पर उन्हें जलन क्यों हो रही है? आपको (एकनाथ शिंदे को) जलन इसलिए हो रही है क्योंकि आप अमित शाह के प्रतिनिधि हैं।"
शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के साथ गठबंधन की संभावना को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हिंदुत्व को ‘त्यागने’ पर ठाकरे पर निशाना साधा। उद्धव ने हिंदी फिल्म ‘प्रहार’ का एक संवाद बोलते हुए ‘गद्दारों’ को चुनौती दी। उद्धव, शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘गद्दार’ कहते हैं, जो तीन वर्ष पहले उन्हें छोड़कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गया था।
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में हिंदी को किसी भी कीमत पर थोपने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा निकाय चुनावों की पूर्व संध्या पर मराठी और हिंदी भाषी लोगों के बीच विभाजन पैदा करना चाहती है। उद्धव ठाकरे ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी मुंबई नगर निकाय पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें